Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

मालवीय नगर अग्निकांड: बीएंडबी का शेफ भी गिरफ्तार, अब तक दो आरोपितों पर पुलिस का शिकंजा

दक्षिणी जिले के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में हुए भीषण अग्निकांड की जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे।

06 Jun 2026

मालवीय नगर अग्निकांड: बीएंडबी का शेफ भी गिरफ्तार, अब तक दो आरोपितों पर पुलिस का शिकंजा

नई दिल्ली। दक्षिणी जिले के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में हुए भीषण अग्निकांड की जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और लापरवाही व सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

दक्षिणी जिले के पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने शनिवार को बताया कि बीएंडबी में शेफ के तौर पर काम करने वाले केशव नेगी (65) को गिरफ्तार किया गया है। वह दिलशाद गार्डन क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि होटल के भीतर सुरक्षा इंतजामों, कर्मचारियों की जिम्मेदारियों और घटना के समय मौजूद परिस्थितियों के बारे में उसे क्या जानकारी थी।

इससे पहले पुलिस ने बीएंडबी के मालिक लवकेश बजाज को भी गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया है कि जिस इमारत में गेस्ट हाउस संचालित किया जा रहा था, वहां अग्नि सुरक्षा से जुड़े कई गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि भवन में निर्धारित मानकों का पालन किया गया था या नहीं और आग लगने के बाद बचाव कार्य में किन कारणों से बाधाएं उत्पन्न हुईं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। होटल के कर्मचारियों, प्रबंधन से जुड़े लोगों और अन्य संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही फायर सेफ्टी उपकरणों, भवन के नक्शे, लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल केशव नेगी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसकी भूमिका और जिम्मेदारी को लेकर विस्तृत पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने के लिए जांच हर पहलू से आगे बढ़ाई जा रही है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मालवीय नगर अग्निकांड: बीएंडबी का शेफ भी गिरफ्तार, अब तक दो आ
दक्षिणी जिले के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में हुए भीषण अग्निकांड की जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस हादसे में 21





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News